फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुखार से वृद्ध की मौत, 24 घंटे में 14 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। रविवार को बुखार से वृद्ध की मौत हो गई जबकि 24 घंटे में 14 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को 210 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इसमें चार में डेंगू और एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। ओपीडी में कई मरीजों की पहले पर्चा बनवाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। ओपीडी में 838 मरीजों का उपचार किया गया। आईपीएचएल लैब में 210 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें पांच में से चार डेंगू और एक मरीज में रोग की पुष्टि हुई।
वहीं 24 घंटे में बुखार, पेटदर्द से ग्रसित संध्या, दीप, रेखा, आयशा, साबिया, कविता, सर्वेंद्र, प्रेमचंद्र, सफीना, शकुंतला, नैंसी, महफूज, अर्पित व ज्योति की हालत नाजुक होने पर भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा निवासी पदम सिंह यादव (60) दो दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की शाम तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे विनोद ने बताया कि पिता को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक होने से मरीज बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुखार से ऐसे करें बचाव
-शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-शारीरिक काम से बचें व पूरी नींद लें।
-सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर की गर्मी बाहर निकल सके।
-तापमान को धीरे-धीरे कम करने के लिए गुनगुने पानी से शरीर पोछें।
-जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से दवाएं लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें