अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्र्घटनाओं में महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
गांव महोबकंठ निवासी गोरेलाल (52) पुत्र नाथूराम शनिवार को बाइक से पनवाड़ी की ओर जा रहा था। सड़क पर जानवर को बचाने में बाइक फिसल गई। इससे वह गिरकर घायल हो गया। चरखारी बाईपास मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करहरा निवासी रविंद्र (18) पुत्र सुखदेव बाइक से मुख्यालय जा रहा था। बाइक फिसलने से घायल हो गया। राजाबाई (50) पत्नी मंगी निवासी पसवारा सड़क पार कर रही थी तभी बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
उधर, शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अजय (15) पुत्र छिद्दू, कस्बा कुलपहाड़ निवासी विक्रम (19) पुत्र धूराम व कस्बा कबरई निवासी उर्मिला पत्नी रामअवतार सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आई।