महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी शैलेंद्र (22) बुधवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहा था तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि कार के बाइक में पीछे से टक्कर मारने से घटना हुई। इसी तरह नैगवां निवासी बृजेश, बुढ़ेरा निवासी करन, मवईखुर्द निवासी संतोषी, राजनगर निवासी सत्यपाल, महाराजपुर निवासी त्रिलोक, उटियां निवासी प्रांशू व सुखवती अन्य सड़क हादसोंं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सत्यपाल, त्रिलोक और शैलेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
-
महिला समेत दो ने खाया जहर, एक रेफर
महोबा। जिले में महिला समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव निवासी संगीता (26) मंगलवार की रात घर पर थी। किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह पसवारा निवासी राकेश (27) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। (संवाद)