फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी के मंडलीय ट्रायल में आठ बालिकाएं चयनित

विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 11 परिचय-चित्रकूट में आयोजित मंडलीय ट्रायल में दमखम दिखातीं महोबा की बालिकाएं।
विज्ञापन
महोबा। खेल विभाग की ओर से जनपद चित्रकूट में आयोजित महिला कबड्डी के मंडलीय ट्रायल में जिले की आठ बालिकाओं ने सफलता हासिल की है। चयनित छात्राएं अब जनपद सहारनपुर में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों राजकीय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित महिला कबड्डी के जनपद स्तरीय ट्रायल में सफल बालिकाओं को मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया गया था।
बृहस्पतिवार को जनपद चित्रकूट में महिला कबड्डी का मंडलीय ट्रायल हुआ।
इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान महोबा की कबड्डी खिलाड़ी रेशमा, चंचल, करिश्मा, साधना, रोशनी, आयुषी, शिवानी व रक्षा ने मंडलीय ट्रायल में सफलता हासिल की है। इन खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप जनपद सहारनपुर में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होगी जिसमें महिला कबड्डी खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें