महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत आठ लोग घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव निवासी फैय्याज अहमद (50) मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहा था।
रास्ते में महोबा की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे फैय्याज घायल हो गया। दुर्घटना में दूसरी बाइक सवार मकबरई निवासी शिवा (19) और वीरू (20) को भी चोटें आईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से शिवा को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसी तरह महेवा निवासी रघुवीर, सिरमौर निवासी छोटू, कांशीराम कॉलोनी निवासी बुद्धि, सतारी निवासी रविंद्र और कुलपहाड़ निवासी विनोद अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रविंद्र को झांसी रेफर किया गया।