फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शादी से आठ दिन पहले युवती ने जहर खाकर दी जान

Tue, 27 Jan 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी आठ दिन बाद शादी होना थी। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पसवारा गांव निवासी बबलू रैकवार ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मोहिनी की शादी चार फरवरी को पवा गांव निवासी अजय के साथ होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां चल रही थीं। बेटी के लिए दहेज का सामान जुटाया जा रहा था तो वहीं कई रिश्तेदार भी घर में आने लगे थे। इसी बीच सोमवार को मोहनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान मोहिनी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं। शादी की खुशियों के बीच अब रिश्तेदारों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी से किसी ने भी कुछ नहीं कहा और न ही किसी प्रकार का वाद-विवाद हुआ। इसके बाद भी उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें