फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भाइयों को बेहोश कर प्रेमी के साथ जेवर लेकर गई युवती

Mon, 26 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अपने सगे भाइयों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवर व नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह छोटे भाई और बहन के साथ शहर में रहता है। 22 जनवरी की रात को तीनों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद दोनों भाई बेहोश हो गए। इसी बीच बहन ने रानू चौरसिया को घर में बुलाया। बहन घर पर रखे जेवर और 19 हजार रुपये लेकर प्रेमी के साथ चली गई। सुबह होश में आने पर घर में सामान बिखरा पड़ा था।
भाइयों का आरोप है कि आरोपी रानू चौरसिया आपराधिक प्रवृत्ति का दबंग व्यक्ति है और उसकी बहन से फोन पर बात करता था। कई बार मना किया गया, लेकिन नहीं माना। आरोपी दबाव बनाकर ही उसकी बहन को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

भाइयों ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है। पुलिस ने आरोपी रानू पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें