फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीने से आठ बाराती बेहोश

Wed, 17 May 2017 11:01 PM IST
महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे में शादी में शामिल होने आए छह बाराती एक दुकान पर चाय पीने से बेहोश गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा कबरई निवासी शरीफ के बेटे साबिर अली की बुधवार को शादी थी। शादी के बाद कुछ बाराती सुबह एसबीआई के पास स्थित एक दुकान पर चाय पीने गए। जहां पर चाय पीने के बाद सभी चक्कर खाकर गिर गए।

यह देख दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया। आसपास के लोगाें ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर आसिफ (18) पुत्र अनीस निवासी इंद्रानगर, सुहेल (12) पुत्र इकबाल निवासी मराठीपुरा को होश न आने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अरमान (18) पुत्र अंसार, खालिक (12) पुत्र सुल्तान, अमन (15) पुत्र रियाजुद्दीन, आकाश (11) पुत्र रमाकांत, निजामुद्दीन (14) पुत्र साबिर अली निवासीगण कबरई सहित आठ लोग शामिल हैं। एक माह के अंदर कस्बे में चाय पीने से बेहोश होेने की यह दूसरी घटना है। एक माह पहले कबरई चौराहे में चाय पीने से आधा दर्जन हो गए थे।

कबरई में एक माह के अंदर चाय पीने से बेहोश होने की दूसरी घटना होने पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य निरीक्षक को दूध का सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                      प्रबुद्ध सिंह
                   उपजिलाधिकारी
                        महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें