महोबा में रविवार की शाम को चांद नजर आने के बाद ईद का त्योहार 25 मई को मनाया जाएगा। हालांकि, वैश्विक कोरोना महामारी के चलते इस साल लोगों में ईद त्योहार के प्रति उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है।
लॉकडाउन के चलते ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी बल्कि प्रशासन की अनुमति के अनुुसार ही लोग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करेंगे। शाम को ईद का चांद नजर आते ही बच्चे खुशियां मनाने लगे।
हालांकि कोरोना के चलते इस साल ईद में करीब 95 फीसदी लोगों ने नए कपड़े नहीं बनवाए। लॉकडाउन में ही सादगी से ईद की नमाज अदा की जाएगी। चंद लोग ही मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे।