महोबा में डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि कोरोना से बचने को जारुकता जरूरी है। जिले में गठित निगरानी समिति के अध्यक्ष और सदस्य बैठकों का आयोजन कर लोगों को सजग करें।
बुधवार को नगर पालिका परिषद सबागार में निगरानी समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को संबोधित करते कहा कि हमेशा मास्क पहनें। सामाजित दूरी का पालन करें।
इम्युनिटी पावर बढ़ाने को नींबू, संतरा, आंवला, च्यवनप्राश का प्रयोग करें। चेयरमैन दिलाशा सौरभ तिवारी ने कहा कि पूरे नगर को सैनिटाइज कराया गया है। यहां एडीएम पूनम निगम, ईओ लालचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।