फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 11:09 PM IST
महोबा
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजनर।
विज्ञापन

थाना अजनर के एक गांव में कुएं से पानी भरने गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अजनर के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी खेत पर परिजनों के साथ गई थी।

परिजन फसल की मड़ाई कर रहे थे। किशोरी पास में कुएं से पानी लेने चली गई। इस दौरान कुएं के पास पहले से घात लगाए बैठे जयहिंद पुत्र कन्हैयालाल ने किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया। इस पर किशोरी ने शोर मचाया तो परिजनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने में नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने जयहिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें