फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सुगिरा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति को गुरुवार को दोपहर किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना से लोगों में आक्रोश है। मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मंदिर में लगी शौर्य ऊर्जा की प्लेट गायब हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र तिवारी ने बताया कि मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना किसी ने थाने में नहीं दी है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
गांव की अरुण देवी सिंह व हरि ओम ने बताया कि दो महीने पहले मंदिर के प्रांगण में सांसद निधि से लगाई गई शौर्य ऊर्जा की प्लेट चोरी हो गई थी। उस समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी मंदिर में चोरी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें