फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के 22897 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड ने स्कूल के प्रबंधकों व अभिभावकों की आपत्तियों का निस्तारण कर वेबसाइट पर अंतिम सूची जारी कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से निर्धारित हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब सूची में बदलाव नहीं होगा। इस बार हाईस्कूल के 12636 और इंटरमीडिएट के 10261 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
पिछले वर्ष 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल के 11607 व इंटरमीडिएट के 9088 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चार परीक्षा केंद्रों में बदलाव हुआ है। इन चार केंद्रों पर व्यवस्थाएं कमजोर थीं। इसलिए सूची से हटा दिया गया है। इसमें जैदपुर के दो, ग्योडी, शहर में एक नया केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर डीआईओएस को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें