महोबा। विकासखंड जैतपुर के ग्राम बछेछरखुर्द निवासी किसान पंचम सिंह की बेटी शकुंतला का चयन वन अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्हें यूपी पीसीएस की एसीएफ परीक्षा में 34वीं रैंक मिली है। शकुंतला ने बताया कि वर्तमान में वह जौनपुर में लेखपाल पद पर तैनात हैं। वर्ष 2016 में वह लेखपाल बनी थी। उसके बाद यूपीपीसीएस की एसीएफ परीक्षा की तैयारी की।
वर्ष 2018 में मेंस परीक्षा पास की और सितंबर 2020 में इंटरव्यू में सफल हुई। 10 अक्तूबर को आए परिणाम में उसका चयन वन अधिकारी के पद पर हुआ। वह अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को देती है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई सुभाष यूपी पीसीएस-जे परीक्षा 2019 में सफल हो चुके हैं।