फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की अभद्रता से नाराज कर्मियों ने कार्यालय में डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। नगर पालिका परिषद चरखारी में सभासद द्वारा लिपिक से अभद्रता, गाली-गलौज व जानमाल की धमकी दिए जाने से नाराज पालिका कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। पालिका कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बाद में कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंच तहरीर दी। लिपिक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। तीन घंटे बाद कार्यालय में कामकाज शुरू हो सका।
विज्ञापन

चरखारी नगर पालिका कार्यालय में गुरुवार को दोपहर 12 बजे सभासद सैयद आतिफ अली पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लेखाकार अयूब खान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। कर्मचारियों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। बाद में सभासद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना से आक्रोशित पालिका कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए विरोध जताया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक काम बंद रखने का एलान किया। पालिका कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी।
लिपिक ने आरोप लगाया कि सभासद नगर में होने वाले कार्यों की वित्तीय स्वीकृति का दबाव बना रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभासद को हिरासत में लिया है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विमल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी केके सोनकर का कहना है कि कार्य में बाधा डालना अनुचित है। वहीं सभासद आतिफ अली का कहना है कि पालिका वार्डों के विकास को लेकर कोई ध्यान नही दे रही है। एक-एक काम के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। गुरुवार को वह प्रस्ताव की फाइल की प्रगति पूछने गए थे। फाइल आगे न बढ़ाने पर उन्होंने विरोध जताया और फाइल वापस करने की मांग की। उनका कहना है कि लिपिक के साथ अभद्रता व गाली गलौज के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें