महोबा। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक या पूर्व प्राथमिक कक्षा में ऑनलाइन प्रक्रिया के 25 फीसदी बच्चों को जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापकों को बच्चों के प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन कराकर प्रवेश के निर्देश दिए गए हैं।
तृतीय चरण के लिए 25 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18 जून तक जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में सत्यापन किया जाएगा। जिसमें चयनित बच्चों को 30 जुलाई तक गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। (संवाद)