फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांधों का जलस्तर बढ़ने से पेयजल संकट से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मध्य प्रदेश की घाटियों में दो दिन से हो रही अच्छी बारिश से उर्मिल बांध का जलस्तर 1.30 मीटर बढ़ गया है। जिससे पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिल गई है। उधर वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून सक्रिय हैं। जिससे दस जुलाई तक ठीकठाक बारिश होगी। बारिश के साथ ही हैंडपंपों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से ड्राई हो चुके हैंडपंप भी पानी उगलने लगे है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के साथ सरहद से सटे एमपी के छतरपुर जिले में अच्छी बारिश होने के कारण उर्मिल बांध में जलस्तर बढ़ने लगा है। एमपी में अच्छी बारिश होने से एमपी की सीमा में बने उर्मिल बांध में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। उर्मिल बांध से ही श्रीनगर, सिजहरी और महोबा शहर में पानी की आपूर्ति होती है। जल निगम के अभियंताओं का कहना है कि अब मानसून के आ जाने के कारण बांध में पर्याप्त पानी आ गया है। जिससे अब निर्बाध पेयजल आपूर्ति होती रहेेगी।
अर्जुन बांध में करीब 90 सेमी पानी आ गया है। इस बांध से भी चरखारी, रिवई, खरेला के अलावा कई गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। जिससे इन गांवों की भी पेयजल समस्या खत्म हो गई हैं। पानी के लिए रातों को जाग रहे लोगों ने अब चैन की वंशी बजाना शुरू कर दी है। 48 घंटे में एक बार होने वाली पेयजल आपूर्ति के स्थान पर अब 24 घंटे में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

मानसून काफी सक्रिय है। इससे अब बारिश रुककर तक दस जुलाई तक होती रहेगी। 9 और 10 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है। तीन दिन तक हुई बारिश से किसानों को खासी राहत मिलीं है। इस बारिश से किसानों के खेतों में खरीफ की फसल की जुताई-बुुआई भी हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मुकेश चंद, वैज्ञानिक
कृषि विज्ञान केंद्र, बेलाताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें