फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: 19 खनन पट्टों की हुई ई-नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई को फिर से गुलजार करने के लिए खनिज विभाग ने खनन पट्टों की ई-नीलामी कराई है। एक माह तक चली ई-नीलामी में 19 खनन पट्टे किए गए। इससे क्रशर उद्योग में कच्चे माल की आपूर्ति नहीं रुकेगी और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। ई-नीलामी होने से पत्थर व्यापारियों को मंडी में रौनक आने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई में 350 से अधिक क्रशर प्लांट हैं, लेकिन खनन पट्टे समाप्त हो जाने से कच्चे माल व रॉयल्टी की कमी के चलते 200 से अधिक प्लांट बंद चल रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण क्रशर प्लांट संचालक दिवालिया होने की स्थिती में आ गए थे। जिला खनिज अधिकारी शेलेंद्र सिंह ने बताया कि पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में 19 खनन पट्टों की ई-नीलामी के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे बढ़ा दिया गया था।
20 जून को एक बार फिर से 19 रिक्त खनन क्षेत्र ई-नीलामी में शामिल किए गए। बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह से चली ई-नीलामी की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई है। इसमें सर्वाधिक ई-नीलामी की दर मकरबई के खनन पट्टे की सरकारी दर 160 रुपये प्रति घनमीटर से बढ़कर 417 रुपये आई और सर्वाधिक न्यूनतम दर 174 रुपये आई।
विज्ञापन

औसत खनन पट्टे 200 से 250 के बीच हुए। सभी सफल बोली दाताओं को ई-नीलामी के प्रपत्र सत्यापित कराकर स्वीकृत पत्र डीएम द्वारा जारी किए जा रहे हैं। पट्टे होने से जहां कबरई मंडी के क्रशरों को कच्चे माल की आपूर्ति मिल सकेगी तो वहीं रॉयल्टी की मारामारी से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें