फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा आज: दो स्थानों पर होगा रावण के पुतलों का दहन

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 13 परिचय-डाकबंगला मैदान में तैयार 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
महोबा। दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में दो स्थानों पर रावण वध की लीला के मंचन के साथ विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। डाकबंगला मैदान में 55 फीट और पुराने रामलीला मैदान में 30 फीट ऊंचे पुतले बनकर तैयार हो गए हैं। उन्हें दशहरा के दिन आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पुराने रामलीला मैदान में 150 वर्षों से अनवरत रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। सन् 1875 में पुराने रामलीला मैदान मेंं रामलीला का शुभारंभ शिवचरण लाल तिवारी व भगवानदास तिवारी ने कराया था। वर्तमान में इसकी जिम्मेदारी मनोज तिवारी उठा रहे हैं। आयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि दशहरा को लेकर रावण का पुतला तैयार कराया जा रहा है। जिसे रावण वध की लीला का मंचन होते ही आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। इसके अलावा डाकबंगला मैदान में इस बार करीब 40 साल से चली आ रही रामलीला मंचन की परंपरा को युवाओं ने टूटने से बचा लिया।
साहित्य परिषद के अध्यक्ष रमेश जैदका के निधन के बाद इस बार रामलीला का मंचन नहीं हुआ। युवाओं ने दशहरा के दिन रामलीला मंचन और रावण के पुतले के दहन की तैयारियां की हैं। समाजसेवी सुलभ सक्सेना व संजय मिश्रा ने बताया कि इस बार परंपरा को कायम रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अगले वर्ष से भव्य रामलीला के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें