श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में सबमर्सिबल का केबल ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ननौरा निवासी परमेश्वरीदयाल साहू (28) की मोबाइल सर्विस की दुकानदार है। बुधवार की सुबह सबमर्सिबल के केबल में कट होने पर वह सीढ़ी के सहारे केबल सही कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। वह सीढ़ी से गिर गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल है। घटना से उसकी पूजा व बेटे अंश का रो-रोकर बुरा है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।