महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के एक होटल में महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को नशा व मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।
महाआरती का शुभारंभ गोमती और अंजली प्रजापति ने मातारानी के जयकारे लगवाकर किया। टीम प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने जीवन को युग परिवर्तन की यात्रा में समर्पित करें। जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने कहा कि महाआरती का उद्देश्य जन-जन में मां की चेतना जागृत करना है। इस मौके पर अनुपम त्रिपाठी, मातादीन सेन, अखिलेश शिवहरे, गोविंद कुशवाहा, रेखा, सुभाषचंद्र, पप्पू, जगदीश आदि मौजूद रहे।