फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बरात, जमकर झूमे भक्त

Mon, 16 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-शोभायात्रा में डीजे की​ धुन पर ​​थिरकते चलते लोग। संवाद
विज्ञापन
महोबा। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न वेशभूषा में बराती शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर शिव भक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के बलखंडेश्वर मंदिर से निकाली गई शिव बरात तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए गुजरी। शोभायात्रा में भगवान शिव के अलावा शंकर-पार्वती समेत विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। कबरई संवाद के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व पर गांधीनगर स्थित मढ़ा मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई।
श्रीनगर संवाद के अनुसार प्रसिद्ध चरणदासजी मंदिर से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। जो मनोहरगंज, मुख्य बाजार, दाऊपुरा, बजरंग कॉलोनी, बस स्टैंड होते हुए रामलीला मंच पर समाप्त हुई। कानपुर से आए कलाकारों ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे के हटवारा मोहल्ले से शिव मंदिर से भगवान भोले की बरात निकाली गई। शिव बारात में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। खरेला संवाद के अनुसार कस्बे के प्राचीन भालूबाबा मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई। इसमें अश्वनृत्य, नागिन बैंड, डीजे व झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, संयोजक अशोक सिंह, महेश सिंह, भूपेंद्र सोनी, कल्लू सिंह, हरिदास, शरद पचौरी आदि मौजूद रहे।

फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-शोभायात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते चलते लोग। संवाद

फोटो 15 एमएएचपी 10 परिचय-शोभायात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते चलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें