सम्मेलन में वर वधू को आर्शीवाद देते समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
स्व. ठाकुर देवसिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। जोड़ों को समिति की ओर से उपहार भी दिए गए। इस मौके पर एक हजार गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ठाकुर देवसिंह
स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी में पुण्यतिथि के मौके पर देव पब्लिक सेवा संस्थान द्वारा सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य स्वामी प्रताप ब्रम्हचारी और अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान विवाह सम्मेलन में
अलग-अलग मंडपों में 11 जोड़ों ने एक दूसरे को जयमाला पहना कर एक-दूजे का हाथ थामा। इसमें ग्योड़ी की बसंती के साथ राठ के लालजी, सरीला की कौशिल्या के साथ हमीरपुर के संदीप, कानपुर की रामदेवी के साथ ग्योड़ी के अखिलेश सहित 11 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। पुण्यतिथि पर एक हजार गरीब
महिलाओं को नि:शुल्क साड़ियां वितरित की गई। साथ ही नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 1900 मरीजों का पंजीयन किया गया। डा. तरुण कुमार, डा. मनोज और डा. सीमेंद्र ने मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। जांच के बाद 900 मरीजों को दवा, 500 मरीजों को चश्मा वितरित
किया गया। 195 मरीजों के मोतियाबिंद से ग्रसित मिलने पर उन्हें आपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह, अध्यक्ष केशव सिंह, एके सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।