फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली

Mon, 10 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के गुगौरा गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सीओ व कोतवाली प्रभारी ने अस्पताल पहुंच घायल का हालचाल जाना। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गुगौरा निवासी संजय सिंह (22) रविवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के तिराहे पर बैठा था। तभी पुष्पेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और अभद्रता करने लगा। विवाद बढ़ने पर दबंग ने संजय पर फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगते ही वह जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
सूचना पर सीओ सदर अरुण कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। घायल के चाचा उदयभान ने बताया कि वर्ष 2016 में इसी तरह का विवाद हुआ था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से आरोपी रंजिश मानने लगा। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया। सीओ का कहना है कि घटना में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में पुष्पेंद्र सिंह, जयकरन, कमल व रामअवतार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें