फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 589 छात्रों ने दी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को शहर में आयोजित हुई। दो केंद्रों में कराई गई परीक्षा में 589 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रही। प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को रुपये के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस शिक्षण सत्र में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद में 661 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान शहर के राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 330 के सापेक्ष 298 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 32 छात्र अनुपस्थित रहे।
वहीं, शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 331 विद्यार्थियों में से 291 ने परीक्षा दी जबकि 40 अनुपस्थित रहे। जीआईआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे ने बताया कि एक पाली में आयोजित यह परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें