फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ ने गैस की होम डिलेवरी करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। घरेलू गैस वितरण में अनियमितता किए जाने की शिकायतों पर बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक हुई। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य ने कहा कि गैस वितरण में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता स्वयं जाकर गोदाम से गैस सिलिंडर प्राप्त करते हैं तो उनसे कैश एंड कैरी के तहत डिलेवरी के समय 27.60 रुपये कम लिए जाएं। सुरक्षा की जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न किया जाए, यदि अवैध वसूली की शिकायतें मिलीं तो एजेंसी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होम डिलीवरी करने वाले वाहनों पर एजेंसी का नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित होना अनिवार्य है।
डिलीवरी करने वाले वाहन पर तौल मशीन होना चाहिए। किसी भी दशा में उपभोक्ताओं से कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे न लिए जाएं। सार्वजनिक स्थान पर गैस सिलेंडर वाहन को न खड़ा करें। ऐसे स्थान पर गैस वितरण से घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने शादी, विवाह में व्यवसायिक सिलिंडर का उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें