फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन दवाओं के भरे नमूने

विज्ञापन
मेडिकल के निरीक्षण में क्रय-विक्रय रजिस्टर का मिलान करते ड्रग इंस्पेक्टर - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर आवश्यक औषधियों की उपलब्धता व गुणवत्ता को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित बुधौलिया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर चार संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे। निरीक्षण के दौरान दवाएं एक्सपायर मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक विजय बुधौलिया ट्रामाडॉल इंजेक्शन का क्रय-विक्रय बिल नहीं दिखा सके। मेडिकल में अमीकासिन 100 मिलीग्राम के 39 वायल जुलाई 2020 की एक्सपायरी डेट के अन्य दवाओं के साथ रखे मिले। मेडिकल संचालक इसका क्रय-विक्रय बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी के बिल बाउचर व स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर ने चार संदिग्ध दवाओं एंटी कोल्ड सस्पेंशन, बी-जॉय 200 डीटी टेबलेट व अल्कासॉल सॉल्यूशन के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें