फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विजर्सन मार्ग का ड्रोन से सर्वे, कीरत सागर तट पर लगेगी बैरीकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शनिवार की रात डीएम प्रभास कुमार और एसपी शशांक सिंह ने विसर्जन स्थल कीरत सागर तट का निरीक्षण किया। विसर्जन मार्गों का ड्रोन से सर्वे कराया गया ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। डीएम ने नावों के माध्यम से गोताखोरों को लगाकर विसर्जन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिए कि प्रतिमाओं का विसर्जन नियमानुसार सूर्यास्त के पहले केवल चिह्नित स्थानों पर कराया जाए। विसर्जन प्रक्रिया में केवल अधिकृत गोताखोरों व सेवादारों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। साथ ही अतिरिक्त जनपदीय पुलिस की सोशल मीडिया सेल को भ्रामक, आपत्तिजनक सूचनाओं और अराजकतत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। शहर में 150 से अधिक स्थानों पर पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं जिनका विसर्जन गाजे-बाजे के साथ दशहरा के दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें