फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने स्पेशल ट्रेन से अंडरब्रिजों का किया निरीक्षण

Tue, 06 Dec 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
 झांसी मंडल के डीआरएम अशोक कुमार शुक्ला ने सोमवार को झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बने अंडरब्रिजों का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया। डीआरएम के निरीक्षण की सूचना मिलने पर बेलाताल रेलवे स्टेशन में समस्याएं बताने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन डीआरएम की ट्रेन न
विज्ञापन


रुकने से लोग मायूस नजर आए। महोबा, कबरई, बेलताल सहित आधा दर्जन स्थानों पर अंडरब्रिजों का निर्माण कराया गया था। बारिश के मौसम में अंडरब्रिजों में चार से पांच फीट पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की थी। मंगलवार को झांसी

मंडल के डीआरएम ने स्पेशल ट्रेन से अंडरब्रिजों का निरीक्षण किया। हालांकि डीआरएम ट्रेन से नहीं उतरे और उन्होंने ट्रेन में बैठकर ही अंडरब्रिजों को परखा। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार एक पखवारे पूर्व ग्रामीणों, व्यापारियों व समाजसेवियों ने बेलाताल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर
विज्ञापन


थी। सांसद के आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ था। मंगलवार को डीआरएम झांसी के आने की सूचना पर सुबह से ही बेलाताल स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तमाम लोग समस्याओं के ज्ञापन देने के लिए खड़े थे लेकिन, डीआरएम की ट्रेन नहीं रुकी जिससे लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें