फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन फंसने से आठ घंटे जाम रहा हाईवे

सार


 कमिश्नर, डीएम समेत अन्य अधिकारियों के वाहन भी फंसे
पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद सुबह चार बजे खुला जाम
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन । - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में सड़क बना रहे ठेकेदार द्वारा नहदौरा से रिवई के बीच एक साथ कई पुलिया तोड़ देने से भीषण जाम लग गया। रात आठ से बजे से लगा जाम सुबह चार बजे खुल पाया।
विज्ञापन

जाम के चलते सैकड़ों वाहन दोनों ओर छह किमी तक खड़े रहे। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। उन्हें दूसरे रास्ते से निकाला गया।
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में दिल्ली की सीडीएस कंपनी कबरई तिराहे से बांदा तक टू लेन सड़क का निर्माण करा रही है। मार्ग की सभी पुलियों, पुलों की चौड़ाई सड़क के मुताबिक बनाई जा रही है साथ ही पुरानी पुलिया तोड़कर नई बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कबरई से छह किमी दूर नहदौरा और रिवई के बीच 500 मीटर की दूरी में कार्यदायी संस्था सीडीएस ने की पुल, पुलिया तोड़ दिए। साथ ही यातायात दबाव के अनुरूप सर्विस रोड नहीं बनाया गया। उल्टा पुलियों के दोनों ओर अतिक्रमण कर दिया।
जिससे इस सड़क में रोज-रोज जाम लगने लगा। रविवार को कुंभ के शाही स्नान का पर्व होने के कारण शनिवार को कई राज्यों के वाहन भी इसी प्रमुख मार्ग से गुजर रहे थे। शनिवार नौ फरवरी की सहालग अधिक होने के कारण वाहनों की अधिक संख्या कबरई बांदा मार्ग में बढ़ गई। नहदौरा पुलिया के पास आगे-पीछे निकलने के चक्कर में जाम लग गया।
जिससे कबरई तिराहे से बांदा रोड तक 12 किमी लंबा जाम लग गया। बांदा के कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी की गाड़ियां भी झांसी से लौटते समय जाम में फंस गई। अफसरों की गाड़ियां दूसरे मार्ग से निकाली गई। पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद सुबह चार बजे जाम खुल सका।

सीडीएस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कबरई (महोबा)। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नहदौरा के पास बिना सुगम सर्विस रोड बनाए पुलियों का निर्माण में कंपनी की लापरवाही के कारण जाम लगने से सीडीएस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुंभ का प्रमुख शाही स्नान पर्व होने के कारण बाहरी वाहन जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस, बारात की गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। जिससे रात भर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने सीडीएस कंपनी और पुलिया बना रहे पेटी ठेकेदार के खिलाफ हाईवे का यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें