फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
वाहन चालकों को पंपफ्लेट देकर जागरुक करते यातायात प्रभारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। एसपी सुधा सिंह के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने आटो, टैक्सी व चार पहिया वाहन चालकों को परमानंद तिराहे पर एकत्र कर पंफ्लेट बांटकर यातायात नियमों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जागरुकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी अरविंद मिश्रा ने चालकों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
उन्होंने वाहन चालकों से अपने परिजनों, रिश्तेदारों व मित्रों को भी हेलमेट, सीटबेल्ट व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कहा कि हेलमेट न लगाने, बाइक में तीन लोगों के बैठने, ओवर स्पीड वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जागरुकता अभियान 28 जुलाई तक चलेगा। जिसमें लोगों को जागरुक किया जाएगा। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें