महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के इमिलिया गांव निवासी बृजेश (45) बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी कबरई गांव के समीप अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसी तरह भटीपुरा निवास
ी तनवीर (55), अतरपठा निवासी हीरालाल (50), रामकथा मार्ग निवासी चंद्रपाल (45) व रामनगर निवासी नीरज (30) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।