फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बरबई गांव के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी कबरई लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के नरायच गांव निवासी शिवपाल (50) शुक्रवार की सुबह क्लीनर गंगा के साथ ट्रक लेकर गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई आ रहा था। गिट्टी लोड कर लौटते समय हाईवे में बरबई गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़त हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक शिवपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि क्लीनर गंगा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे ट्रक में सवार घाटमपुर निवासी ट्रक चालक शुभम (35) को गंभीर चोटें आईं।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां दोनों की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें