महोबा। शहीद कमांडो जगदीश यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बुंदेलों ने उनके गांव पचपहरा पहुंचकर कारगिल शहीदों की स्मृति में पौधे रोपित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद की मां तुलसारानी से आशीर्वाद लिया।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि शहीदों की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बताया कि जगदीश यादव कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ते हुए कश्मीर में 2 जुलाई, 1999 को शहीद हो गए थे।
उनकी शहादत से डेढ़ हफ्ते पहले 21 जून को राइफलमैन बालेंद्र सिंह पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी याद में पौधे रोपित कर शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर शहीद के भाई दया शंकर, कोमल सिंह, नंदराम यादव, मनोज विश्वकर्मा, मुन्ना जैन, अवधेश गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, रवींद्र तिवारी, ग्यासी लाल, प्रमोद व प्रहलाद पुरवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।