फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व बोलेरो की भिड़ंत में चालक की मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई कस्बे में थाने के सामने डंपर और बोलेरो की टक्कर हो गई। इससे बोलेरो चालक की मौत हो गई। इसमें दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधी नगर हिंद टायर गली निवासी कौशलेंद्र (32) पुत्र कीरत सिंह गुरुवार की रात को मौदहा से बोलेरो से महोबा आ रहा था। कबरई कस्बे में थाने के पास सामने से आ रहे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे बोलेरो चालक कौशलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार चालक की मां सरोज (60), भतीजी गौरी (10) और भतीजा ऋषभ (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरोज की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के रेफर कर दिया गया। उधर,  ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। गांव सूपा निवासी रितिक (18) पुत्र अरुण द्विवेदी व कपिलकांत (19) पुत्र प्रमोद बाइक से बंादा जा रहे थे। कस्बा कबरई में ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें