फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद ट्रैक बहाल होने की उम्मीद

Thu, 30 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रेक को दुरुस्त करने में लगी मशीने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झांसी- मानिकपुर रेलवे ट्रैक के दुरुस्त होने में 24 घंटे से ज्यादा वक्त लग सकता है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। ट्रैक दुरस्त कराने का काम गुरुवार सुबह से देर रात तक जारी रहा। दर्जनों की संख्या में रेलवे कर्मचारियों के साथ मशीनें काम में लगी हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर ट्रैक दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन





 मध्यप्रदेश के थाना लवकुशनगर के सीओ एलएस मिश्रा व नौगांव सीओ उमेश तोमर तथा एसडीएम हेमकरण दुबे ने जिला अस्पताल महोबा पहुंच एमपी के घायलों का हालचाल जाना और उनकी सूची तैयार की।  घायल यात्रियों की सहायता के लिए उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा घटनास्थल और जिला अस्पताल गेट पर सहायता शिविर लगाए गए। दुर्घटना में घायल लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों के अस्पताल व घटनास्थल पहुंचने पर उन्हें सही जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें