फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चढ़ने से चालक की मौत

Tue, 28 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना खरेला के गांव बरायं में ढलान पर खडे़ ट्रैक्टर में ट्राली चालक के ऊपर चढ़ गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग ने उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव बरायं निवासी नरेंद्र (50) पुत्र बृजभूषण ने सोमवार की शाम को कार्य निपटाने के बाद ट्रैक्टर में धक्का न लगाना पड़े। इससे वह टैक्ट्रर को ढलान में खड़ा कर दिया था और पहिए में पत्थर की ओट लगा दी थी। मंगलवार को सुबह वह ट्रैक्टर निकालने के लिए गया।

वह ट्राली के नीचे घुसकर जैसे ही ओट निकाली तभी अनाज से भरी ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला। जिला अस्पताल जाते समय चालक की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें