फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व डंपर की भिडंत में चालक व परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कुलपहाड़ के समीप रोडवेज बस व डंपर में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

महोबा डिपो की बस शनिवार को झांसी से सवारियां लेकर महोबा आ रही थी। बस में छह यात्री सवार थे। जैसे ही बस कुलपहाड़ से तीन किमी आगे नन्ना ढाबा के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक सीट में बुरी तरह फंस गया, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि सवारियों को चोटें नहीं आईं। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। यूपी 112 पुलिस के जवान धर्मेंद्र सिंह, हरनाम सिंह ने बस में फंसे चालक हरिचरण (50) पुत्र देशराज व परिचालक विवेक शुक्ला (35) पुत्र कैलाशनाथ निवासी ग्राम मवइया, जिला फतेहपुर को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हरिचरण की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें