फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कानपुर में तैनात एसआई पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर नगर के साढ़ थाने में तैनात एसआई के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी की दूसरी विदाई के बाद अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये की मांग की। पैसा न मिलने पर उसका शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया, मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एसआई पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के धवार गांव निवासी रक्षा मिश्रा की शादी 11 जून 2023 को शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशीष कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। आशीष उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर जनपद कानपुर नगर थाना साढ़ में तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि शादी की दूसरी विदा के बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 11 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाने लगी। उसके पिता व अन्य रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत की लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। उसे पीटकर घर से निकाल दिया और जेवर भी छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आशीष कुमार, सास प्रमोद मिश्रा व ननद अंशिका मिश्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें