महोबा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाएगा, जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा। जिससे ब्लड बैंक में इमरजेंसी पड़ने पर लोगों की खून देकर जान बचाई जा सके।
हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान के प्रति पहल तेज कर दी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनका दान किया रक्त लोगों को नई जिंदगी दे सके। आपका खून किसी की जान बचा सकता है। किसी के घर की खुशियां लौटा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने एक अक्तूबर 2015 को विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र देने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। रक्तदान के लिए अमर उजाला कार्यालय आल्हा चौक में पंजीकरण कराया जा सकता है, साथ ही शिविर के संबंध में कार्यालय के फोन नंबर 9675201408 या 9675898212 पर भी संपर्क किया जा सकता है।