-जिला अस्पताल में धरना देते पूर्व सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में डाक्टरों के समय से आने और घरों में मरीज देखने से नाराज पूर्व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही डाक्टरों की चेतावनी दी कि या तो वे समय से अस्पताल आकर ड्यूटी करें अन्यथा नौकरी छोड़कर प्राइवेट प्रैक्टिस
करें। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने व्यवस्था का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।जिला अस्पताल में डाक्टरों के निर्धारित समय पर न आने से ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीज घंटों भटकते रहते हैं। इससे नाराजा पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ
धरने पर बैठ गए।पूर्व सांसद ने कहा कि अब डाक्टरों की मनमर्जी से अस्पताल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि डाक्टर घरों में मरीजों को देखने के चक्कर में समय से अस्पताल नहीं आते हैं और मरीज परेशान घूमता रहता है। धरने में तमाम भाजपाई और तीमारदार भी बैठे रहे।