फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडें, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडें चले। घटना में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरात पहाड़ी गांव निवासी मोहनलाल अहिरवार का गांव के ही लोगों से चबूतरे को लेकर विवाद हो गया। मामला कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडें लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में एक पक्ष से मोहनलाल व उनके परिवार के सात लोग घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट में पांच लोगों के घायल होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें