फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनजान लिंक पर न करें क्लिक, बनाएं मजबूत पासवर्ड

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। महिला एसआई शिवांगी गुप्ता ने कहा कि अनजान ईमेल व लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। जिसमें अक्षरों, संख्याओं और विशेष प्रतीकों का मिश्रण हो।
विज्ञापन

वीरभूमि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला एसआई शिवांगी गुप्ता ने कहा कि आज इंटरनेट का उपयोग हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है लेकिन इसके कई खतरे हैं। साइबर अपराध, डेटा चोरी, हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की। कहा कि यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर कांस्टेबल अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें