फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर-बाइक की भिड़ंत में चालक की मौत, एक घायल

Wed, 27 May 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुगौरा चौकी के पास डंफर और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नाजुक हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी निवासी श्याम करन (45) पुत्र दशरथ अपने साथी के साथ महोबा से वापस अपने गांव ग्योड़ी से वापस जा रहा था। गुगौरा चौकी के पास सामने से आ रहे डंफर और बाइक सवार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक  श्याम करन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी रामकिशोर (20) पुत्र सिंघल दूर जाकर गिरा। घटन के बाद दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस के  सहयोग से रामकिशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के बाद रामकिशोर की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर  दिया। दुर्घटना के बाद डंफर चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें