फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मजदूरी दिलाए जाने की मांग की

Fri, 21 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन विभाग द्वारा श्रमिक लगाकर कराए गए वृक्षारोपण के दो माह बाद भी श्रमिकों को शेष भुगतान नहीं किया गया है। दो माह का भुगतान न मिलने से मजदूरों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 सुरेश कुमार, जगदीश, राजनारायण, सूबेदार, सीताराम, दशरथ, रामदास, गुरुचरण, राजू, हरदयाल, रामबालक, कमल, बुद्धराज सहित दो दर्जन मजदूरों ने जिलाधिकारी से मजदूरी दिलाने की मांग की। श्रमिकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र में बताया कि सागर कानपुर हाईवे योजना अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। इस कार्य में गड्ढा खोदने और पेड़ लगाने के लिए 200 रुपये प्रति मजदूर लगाया गया था। लेकिन विभाग ने 142 प्रति दिन के अनुसार भुगतान किया है। शेष भुगतान आज तक नहीं किया गया। कई बार वन क्षेत्राधिकारी से मजदूरी का भुगतान कराने को कहा गया, लेकिन वह आनाकानी कर रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कि गरीबी के चलते उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हो रही है। मजदूरों ने डीएम से शेष भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें