फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लड़ने को डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम एके तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को धर्मगुरुओं व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए हम सभी को साथ देने की जरूरत है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए सभी को मिलकर व्यापक प्रचार-प्रसार करके लॉकडाउन का पूरा अनुपालन में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। सावधानी के साथ अपनी सुरक्षा करते हुए अपने परिवार व समाज की भी सुरक्षा करनी है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी धर्मगुरू अपने अपने मजहब के वरिष्ठ जनों को बताएं कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए हम सब एकजुट होकर साथ दें। साथ ही अपने-अपने धर्म की इबादत व पूजा अपने घरों में ही करें। सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए इस बारे में लोगों कोे बताया जाए। कहा कि जब तक समाज का हर प्राणी, हर वर्ग साथ नहीं देगा, तब तक हम इस महामारी से लड़ाई को नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि जिले में विदेश व अन्य राज्यों से जो भी व्यक्ति आए हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं व उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा जाए।
एसपी ने कहा कि इस समय लोगों की मानसिकता को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। लोग अभी भी कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर नहीं हैं। अफवाहों पर कोई भी व्यक्ति ध्यान न दें, बल्कि अपने-अपने घरों में रहें। अनावश्यक रूप से अपने घर से बाहर न निकलें। आप सब लोग यह भी समाज में बताएं कि कुत्ते आदि जानवरों को भी लोग खाना खिलाएं, जिससे कोई जानवर जो मानव आश्रित है भूख से न मरे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से मेडिकल चेकअप के लिए जिले में कार्य कर रही है। अपर एसपी वीरेंद्र कुमार ने भी धर्मगुरूओं से अपील की कि मेन रोड के अलावा गलियों में युवा वर्ग घूमते रहते हैं। उन्हें आप लोग समझाएं। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, पालिका चैयरमेन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, शहर काजी मो. आफाक हुसैन, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता समेत सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें