फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की कुएं में गिरकर मौत, हत्या का आरोप

Tue, 12 May 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अजनर के ग्राम थुरट में कुएं में गिरकर घायल युवती की मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालीजनाें पर मारपीट कर कुएं में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना अजनर में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम थुरट निवासी अनीता (23) पत्नी उदयभान अहिरवार सेामवार को कुएं में गिर गई। युवती के गिरते ही परिजनाें ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणाें की मदद से अनीता को कुएं से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही झांसी ले जाते समय युवती की मौत हो गई। उधर सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगाें ने ससुरालीजनाें पर बेटी की मारपीट करने के बाद कुएं में गिराकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाना अजनर में तहरीर दी है। जनपद छतरपुर के भगवंतपुरा ओरछा रोड निवासी मृतका की मां सियारानी पत्नी हरदयाल ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अनीता की शादी एक साल पहले ग्राम थुरट निवासी मुन्नीलाल के बेटे उदयभान अहिरवार से की थी। बताया कि शादी में सामर्थ्य से अधिक दान दहेज भी दिया गया था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक की मांग पूरी न होने पर आए दिन अनीता के साथ मारपीट की जाती थी। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनाें ने पहले अनीता की जमकर पिटाई की और बाद में कम पानी वाले कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर ससुरालीजनाें का कहना है कि अनीता गांव में ही कुएं पर पानी भरने गई थी। तभी पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरी और झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय अनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें