फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएम ने छात्राओं से संवाद कर जाना शिक्षा का स्तर

Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने शहर के लवकुशनगर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर विद्यालय में शिक्षा का स्तर जाना। कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने डोरमेंट्री, एकेडमिक ब्लाक, छात्रावास, कंप्यूटर लैब, किचन, सीसीटीवी आदि का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर भी चेक किया। इस दौरान पूर्णकालिक शिक्षिका रेखा अनुरागी अवकाश पर थी जबकि अन्य सभी शिक्षिकाएं चपरासी, चौकीदार, रसोइया उपस्थित मिले। डीएम ने विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व पुताई कराने के निर्देश दिए। छात्राओं ने डीएम को फोटो स्केच भेंट किया। इस दौरान बीएसए राहुल मिश्र, बीईओ अवनीश यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें