फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सक का प्राईवेट क्लीनिक प्रशासन ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आवास पर प्राइवेट क्लीनिक संचालित करने वाले जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर केडी गुप्ता पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने उनका क्लीनिक सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बिना पंजीयन संचालित क्लीनिकों और प्राईवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. केडी गुप्ता की तैनाती है। आरोप है कि डॉक्टर अस्पताल में कम समय देकर अपने आवास पर निजी क्लीनिक का संचालन करते हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनके क्लीनिक में मरीजों की भीड़ रहती है। यह मामला डीएम सत्येंद्र कुमार के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने सीएमओ को सख्त कार्रवाई के आदेेश दिए। डीएम के आदेश पर सीएमओ मनोजकांत सिन्हा ने जिला अस्पताल के डॉक्टर के निजी क्लीनिक पहुंच कर जांच की। मामला सही पाए जाने पर क्लीनिक सीज कर दिया। साथ ही चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा घर पर प्रैक्टिस की जा रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें