फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने रूटमार्च कर हॉटस्पॉट क्षेत्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में रूटमार्च कर जायजा लेते डीएम व एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस जवानों के साथ शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में रूटमार्च निकाला। लोगों से घरों में रहने और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद तीन किमी तक शहर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। डीएम व एसपी ने नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र भटीपुरा, चूड़ीवाली गली, प्राइवेट बस स्टैंड व जिला अस्पताल के आसपास के इलाके में पैदल गश्त कर लोगों को कोरोना वायरस व लॉकडाउन के प्रति जागरूक किया।
पैदल गश्त के दौरान ड्रोन कैमरे से सील किए गए हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण किया। अफसरों ने इन क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगी दी है। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें